नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- Bigg Boss फेम और सिंगर अमाल मलिक हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। बिग बॉस के घर में भी अमाल अपने गेम को लेकर काफी चर्चा में रहे। शो में फैंस को उनका एक अलग ही रूप देखने को मिला। घर में उन्हें मास्टर माइंड भी कहा जाता था। ऐसे में अब एक बार फिर से अमाल ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। हालांकि, अमाल ने अब ट्रोलिंग बर्दाश्त करने से साफ मना कर दिया है। उन्होंने आखिरकार X पर एक लंबे नोट के साथ ट्रोलर्स को तगड़ा जवाब दिया।क्योंकि मैं तुम्हें ऐसे रंग दिखाऊंगा सिंगर अमाल मलिक ने उन लोगों को टारगेट किया जो उनके पोस्ट को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं। अमाल ने लिखा, 'मुझे कभी भी ऐसी स्थिति में मत डालना जहां मुझे अपने स्वभाव से हटकर कुछ करना पड़े, क्योंकि मैं तुम्हें ऐसे रंग दिखाऊंगा जिनके बारे में तुम्हें पता भी ...