हमीरपुर, जनवरी 29 -- यूपी के हमीरपुर में चाचा ने दो फीट बढ़ाकर मकान बनवा लिया तो मां-बेटे ने जहर खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान बेटे की मौत हो गई जबकि मां को भर्ती कर लिया गया। मरने से पहले युवक ने सुसाइड नोट भी लिखा है। इसमें उसने पुलिस-प्रशासन पर अनदेखी करने का आरोप लगाया है। कुरारा थानाक्षेत्र के रिठारी गांव निवासी कुंवर देवी तीन बेटों की मां हैं। पति की मौत के बाद वह गांव छोड़कर हमीरपुर के चौरा देवी मोहल्ले में किराए के मकान में रहने लगीं। कुंवर देवी ने बताया कि उन्होंने पारिवारिक देवर शिवनरेश सिंह उर्फ लालू पर उसके प्लाट में दो फीट बढ़ाकर मकान बनाने का आरोप लगाते हुए कई बार पुलिस-प्रशासन से शिकायतें की थीं। उनका बेटा गिरधारी उच्चाधिकारियों के चक्कर लगाता रहा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे आहत ...