उमरिया, अगस्त 17 -- मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के एक सरकारी स्कूल के हॉस्टल से 5 लड़कियों के लापता होने से हड़कंप मच गया। एक अधिकारी ने बताया कि कक्षा 8 की ये छात्राएं शहर के गिंजरी इलाके में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस गर्ल्स हॉस्टल से लापता हो गईं। उनका पता लगाने के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है। हॉस्टल की सहायक वार्डन सारिका शर्मा ने बताया कि पांचों लड़कियां शनिवार रात जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। उसके बाद उन्होंने खाना खाया और सोने चली गईं। लेकिन, सुबह 8 बजे ये लड़कियां नाश्ते के लिए नहीं आईं। पता चला कि लड़कियां हॉस्टल से लापता हो गई हैं। जिला पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने पत्रकारों को बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस गर्ल्स हॉस्टल से 5 लड़कियों के लापता होने का मामला सामने आया है। लड़कियों की तलाश के लिए एक वि...