नई दिल्ली, मई 13 -- साल 2025 में दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने अवध ओझा को टिकट दिया। इन चुनावों में पटपड़गंज सीट से चुनाव लड़ने वाले अवध ओझा की हार। हार के कुछ दिनों बाद ही ओझा ने राजनीति से सन्यास लेने की बात कही। लेकिन सन्यास के बाद भी अवध ओझा की राजनीतिक महत्वाकांक्षा खत्म नहीं हुई है। हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान अवध ओझा ने कहा कि राज्यसभा की सीट उन्हें भी चाहिए, लेकिन वो चाटुकारिता नहीं कर सकते हैं।'मैं कवि नहीं जो चाटुकारिता करूं' अवध ओझा ने पॉडकास्ट में हल्के मूड में बात करते हुए तंज कसते हुए कहा कि उन्हें राज्यसभा की सीट चाहिए, लेकिन वो इसके लिए चाटुकारिता नहीं कर सकते हैं। अवध ओझा का तंज दरअसल आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास की तरफ था। पॉडकास्ट में बात करते हुए अवध ओझा ने कहा कि उन्होंने सक्रि...