नई दिल्ली, मार्च 7 -- टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली खिताबी भिड़ंत से पहले दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। अपने यूट्यूब चैनल पर पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन के साथ चर्चा के दौरान डिविलियर्स ने न्यूजीलैंड की टीम के प्रति अपनी 'नफरत'जाहिर की। हालांकि, उनकी यह टिप्पणी द्वेषपूर्ण नहीं बल्कि 2015 के वर्ल्ड कप की एक पुरानी टीस और खेल के प्रति उनके जुनून से जुड़ी थी। डिविलियर्स ने याद किया कि कैसे न्यूजीलैंड ने उनके विश्व विजेता बनने के सपने को तोड़ा था, जिसका मलाल उन्हें आज भी है। डिविलियर्स ने इस नफरत के पीछे का मुख्य कारण बताते हुए 2015 के वनडे वर्ल्ड कप का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस समय केवल दक्षिण अफ्रीका ही ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराने का दम रखती थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.