राजकोट, मई 10 -- गुजरात के राजकोट जिले से बहुत ही दुखद घटना सामने आई है। आर्थिक तंगी के कारण एक आदमी ने अपने दो बच्चों की हत्या करने के बाद खुद भी जान दे दी। घटना से कुछ ही समय पहले उसने अपने साले को एक वीडियो संदेश भेजा था, जिसमें व्यापार में हुए नुकसान का जिक्र किया था।15 साल के बेटे और 10 साल की बेटी का गला घोंटा इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि गुजरात के राजकोट जिले में 37 साल के सीमेंट फैक्ट्री के मालिक ने कथित तौर पर अपने दो बच्चों की हत्या करने के बाद गोंडल में अपने काम की जगह पर खुद भी अपनी जान दे दी। इस घटना से स्थानीय समुदाय में हड़कंप मच गया है। जयपाल तोगड़िया नाम का यह आदमी पेशे से बढ़ई था और संधवाया गांव का रहने वाला था। वह एक सीमेंट फैक्ट्री चलाता था। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को उसने फैक्ट्री परिसर के अं...