पीटीआई, मार्च 7 -- गुजरात के गांधीनगर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गांधीनगर नगर निगम की दो महिला कर्मचारियों ने कथित तौर पर नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नहर में तलाश के लिए गोताखोर को बुलाया। मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने नहर में तलाश कर दोनों के शव को बाहर निकाला। हैरानी वाली की बात ये है कि इनमें से एक महिला ने अपने परिवार को पहले ही इसकी जानकारी दे थी। एक अधिकारी ने बताया कि मृतक सेजल पटेल (26) और रिपल रावत (24) दोनों अहमदाबाद की निवासी थे, जिनकी हाल ही में गांधीनगर नगर निगम भर्ती हुई थी। अडालज पुलिस के इंस्पेक्टर एल डी ओदेदारा ने बताया कि मृतक महिलाओं में से एक ने अपने परिवार से कहा था कि वे अपनी दोस्त के साथ आत्महत्या करने वाली है। इंस्पेक्टर के मुताबिक महिला ने नहर मे...