नई दिल्ली, मार्च 3 -- एक्टर-इंफ्लुएंसर-कॉस्मेटोलॉजिस्ट संदीपा विर्क पिछले साल मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर काफी सुर्खियों में रही हैं। साल 2025 में संदीपा को एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने लगभग Rs.6 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था। तिहाड़ जेल में चार महीने से ज्यादा समय बिताने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी। ऐसे में अब संदीपा ने उन बुरे दिनों को याद किया, जिस वो तिहाड़ जेल में सलाखों के पीछे थीं। संदीपा ने कहा कि उन्होंने अपने लिए मरने की दुआ मांगी थीं।जेल के दिनों को याद इमोशनल हुईं संदीपा संदीपा विर्क ने हाल ही में सिमरन जोत मक्कर को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान संदीपा ने जेल में बिताए अपने बुरे वक्त को याद किया। जब उनसे पूछा गया कि तिहाड़ जेल में उनका समय कैसा था, तो संदीपा इमोशनल हो गईं और कहा कि तिहा...