नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के महिला विरोधी वाले दावे को खारिज कर दिया। थरूर ने कहा कि उन्होंने रिजिजू के साथ बातचीत में कभी भी कांग्रेस के महिला विरोधी होने जैसी बात नहीं की थी, बल्कि यह कहा था कि उनकी पार्टी महिलाओं के अधिकारों के लिए खड़ी रही है। दरअसल, संसदीय कार्य मंत्री रिजिजू ने कहा कि महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के लोकसभा से पारित नहीं होने के बाद थरूर ने उनसे बातचीत में कहा था कि कांग्रेस महिला विरोधी हो सकती है, लेकिन उन्हें भला कोई महिला विरोधी कैसे कह सकता है। यह भी पढ़ें- शरीफ-मुनीर के लिए कश्मीर में छलका प्यार, दीवार पर दिखा पोस्टर तो शुरू हुई जांच किरेन रिजिजू के इस दावे को लेकर शशि थरूर ने एक्स पर पोस्ट किया, 'मुझे खेद है, लेकिन किरेन रिजिजू के...