नई दिल्ली, जनवरी 22 -- बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। आमिर इन दिनों अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग अपने रिश्ते को लेकर खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं। आमिर गौरी संग अपने रिश्ते को जगजाहिर करने के बाद लगातार एक-दूसरे के साथ स्पॉट होते नजर आ रहे हैं। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक वे मुंबई में एक शानदार नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। यही नहीं आमिर ने गौरी को अपनी पत्नी मान लिया है और दिल से उनसे शादी कर लिया है। इस बात का खुलासा खुद आमिर ने किया है।गौरी संग शिफ्ट होने पर बोले आमिर आमिर खान ने हाल ही में 'बॉलीवुड हंगामा' से बातचीत की। इस दौरान एक्टर ने गौर संग अपने रिश्ते को लेकर पूछे गए सभी सवालों के जवाब खुलकर दिए। आमिर ने शिफ्टिंग को ले...