नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- राजधानी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने आज कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को विमान के अंदर ही हिरासत में ले लिया। खास बात यह रही कि इन तीनों को हिरासत में लेने के लिए पुरुष पुलिसकर्मियों के बजाय महिला पुलिसकर्मियों को आगे भेजा गया। एयर इंडिया की उड़ान के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते ही पुलिसकर्मी विमान के अंदर पहुंचे। वहां करीब 12 महिला पुलिसकर्मियों ने सीजेपी नेताओं को घेर लिया। इस दौरान दीपके ने अपने मोबाइल से घटना का वीडियो बनाया और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। यह भी पढ़ें- बेटे को कुछ हुआ तो. अभिजीत दीपके की हिरासत पर मां की चेतावनी, पिता भी भड़के विमान के अंदर जब महिला पुलिसकर्मियों ने अभिजीत दीपके को घेर लिया तो उन्होंने उनसे कहा, 'प्...