कीव, नवम्बर 21 -- रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक और भारतीय नागरिक के यूक्रेनी सेना के सामने आत्मसमर्पण करने का मामला सामने आया है। पंजाब के जालंधर के रहने वाले 40 वर्षीय गुरप्रीत सिंह रंधावा को यूक्रेनी सेना ने अपने कब्जे में लिया है। आरोप है कि उन्हें रूस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलाया गया और बाद में रूसी सेना में भर्ती कर युद्ध के मोर्चे पर भेज दिया गया। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन में मौजूद सूत्रों के हवाले से गुरप्रीत सिंह रंधावा की पहचान की गई है। इसी सप्ताह यूक्रेन के यूट्यूबर वोलोदिमिर जोल्किन ने उनका करीब एक घंटे का इंटरव्यू भी किया। जोल्किन इससे पहले भी रूसी सेना के कब्जे में आए कई युद्धबंदियों का इंटरव्यू कर चुके हैं। इंटरव्यू के दौरान गुरप्रीत कई बार भावुक होकर रो पड़े। इस वीडियो को यूक्रेन सरकार की परिय...