नई दिल्ली, जून 19 -- सलमान खान के काला हिरण केस पर फिल्म बनाने का ऐलान करने के बाद से ही प्रोड्यूसर अमित जानी सुर्खियों में हैं। उन्होंने अब अपने एक्स हैंडल से एक हैरान करने वाला खुलासा किया है। अमिता जानी ने बताया कि उन्हें सलमान खान के केस पर फिल्म बनाने को लेकर पाकिस्तान से धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि उनके मरने के बाद उनकी फिल्म को उनकी टीम रिलीज करेगी, लेकिन वो फिल्म रिलीज होकर ही रहेगी।काला हिरण के प्रोड्यूसर को पाकिस्तान से मिल रहीं धमकियां गुरुवार को अमित जानी ने एक्स पर पोस्ट किया- सलमान खान का पक्ष लेते हुए पाकिस्तानी के घोषित आतंकवादी शहजाद भट्टी द्वारा मुझे देर रात से कॉल और मेसेज करके ड्रोन और ग्रेनेड हमले मे मारने की धमकी दी जा रही है, मैंने गृह मंत्रालय, राजस्थान पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों को सू...