नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- धुरंधर और धुरंधर 2 भले ही पाकिस्तान में बैन हुई हो, लेकिन ये पाकिस्तान के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुई। सोशल मीडिया पर कई वीडियो आए जहां पाकिस्तान के लोग फिल्म पर रिएक्शन देते नजर आए। इन वीडियोज में पाकिस्तानी नेता नबील गबोल के वीडियो काफी वायरल हुए। कहा जा रहा है कि राकेश बेदी का किरदार जमील जमाली नबील गबोल के किरदार पर ही आधारित है। नबील गबोल ने कहा था कि राकेश बेदी का जो किरदार दिखाया गया है वो उनके ही किरदार पर आधारित है, लेकिन उसे एक मजाकिया अंदाज में दिखाया गया है। जबकि उनका रोल पाकिस्तान की ल्यारी में उससे ज्यादा मजबूत था। अब राकेश बेदी ने नबील गबोल के बयानों पर जवाब दिया है।राकेश बेदी को बताया गया कि क्या बोले नबील गबोल? द लल्लनटॉप से खास बातचीत के दौरान राकेश बेदी को बताया गया कि नबील गबोल ने उनके बारे मे...