नई दिल्ली, जुलाई 20 -- CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट के बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पूर्व सांसद साकेत गोखले ने पत्रकारों को खास ऑफर दिया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने आंदोलन को कवर करने आए स्वतंत्र पत्रकारों को अपने घर आने का न्योता दिया है। अब सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है, आखिर उन्होंने ऐसा क्यों कहा?TMC के पूर्व सांसद का पत्रकारों को न्योता साकेत गोखले ने अपने एक्स ट्वीट में लिखा- "ये ट्वीट सेंट्रल दिल्ली/CP/जंतर मंतर के आस-पास के सभी इंडिपेंडेंट रिपोर्टर्स के लिए है।" उन्होंने समस्या को बताते हुए लिखा- "इलाके में मोबाइल इंटरनेट बंद है।" इसके बाद खास ऑफर देते हुए कहा- "अगर आपको अपने वीडियो/रिपोर्ट अपलोड करने हैं, तो प्लीज़ मेरे घर आएं और मेरा WiFi इस्तेमाल करें।" उन्होंने अपने घर की लोकेशन...