फरीदाबाद, जून 10 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। मंगलवार देर रात हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बुधवार को रेणु भाटिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी किया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि यदि उनके किसी कार्य या व्यवहार से किसी को ठेस पहुंची हो अथवा कोई काम प्रभावित हुआ हो तो वह उसके लिए क्षमा चाहती हैं, क्योंकि इंसान गलतियों से ही सीखता है। हालांकि, उन्होंने हाल ही में विवादों में आए नर्सिंग स्टाफ प्रकरण का सीधे तौर पर कोई उल्लेख नहीं किया और न ही उस मामले में माफी मांगी है। रेणु भाटिया ने मंगलवार देर रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बुधवार को जारी वीडियो संदेश में उन्होंने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल को याद किया। वीडियो संदेश में उन्होंने कहा है कि मैं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सि...