फरीदाबाद, अप्रैल 3 -- पलवल, संवाददाता। संयुक्त किसान मोर्चा की पहल पर जिला प्रशासन ने 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल दोबारा खोल दिया है। अब किसान फिर से अपना पंजीकरण करा सकेंगे। किसानों ने नए खरीद नियमों में राहत और मुआवजे की मांग भी उठाई। शुक्रवार को जारी बयान में संयुक्त किसान मोर्चा के नेता महेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी। मास्टर महेंद्र सिंह चौहान और धर्मचंद घुधेरा ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल 30 मार्च को उपायुक्त से मिला था। इसमें किसानों की समस्याएं रखीं। इसके बाद प्रशासन ने पोर्टल खोलने का निर्णय लिया, जिससे पंजीकरण से वंचित किसान अब आवेदन कर सकेंगे। किसान नेताओं ने बताया कि रबी फसल खरीद के नए नियम और 12 प्रतिशत नमी की शर्त से परेशानी बढ़ रही है। गेट पास बनवाने के लिए किसानों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है...