नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने उनकी अनुमति के बिना उनका नाम प्रतिभागी खिलाड़ियों की सूची में शामिल करने पर वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप के आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। धवन ने कहा कि उन्होंने न तो अपने नाम के इस्तेमाल की अनुमति दी है और न ही टूर्नामेंट में भाग लेने पर सहमति जताई है। उन्होंने मीडिया संगठनों और प्रशंसकों से उनकी भागीदारी को लेकर उनकी अनुमति के बिना जारी की गई किसी भी घोषणा को नजरअंदाज करने का आग्रह किया है।'मैं अनुरोध करता हूं कि वे किसी भी...' धवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, ''मुझे पता चला है कि वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप में प्रतिभागी के रूप में मेरा नाम शामिल किया गया है। आयोजकों ने मेरी जानकारी या अनुमति के बिना मेरे नाम का इस्तेमाल किया है। मेरी टीम इस म...