गुरुग्राम, जून 21 -- साइबर सिटी गुरुग्राम में रोड रेज का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बीबीए के दो छात्रों ने दिनदहाड़े एक शख्स के साथ जमकर मारपीट की और उसकी कार को भी काफी नुकसान पहुंचाया। दोनों छात्र स्कॉर्पियों में सवार थे जबकि पीड़ित शख्स एमजी विंडसर कार में सवार था। आरोपियों ने शिकायतकर्ता की कार को ओवरटेक करके जबरन बीच रास्ते में रुकवा दिया था। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि उन्हें साइड नहीं दी थी। आरोपियों ने डंडों के जरिए शिकायतकर्ता की कार के शीशे चकनाचूर कर दिए। हिंसक हमले और शीशों के टूटने से कार सवार को चोटें लगीं। इस दौरान पीड़ित शख्स लोगों से मदद की गुहार लगाता रहा मगर किसी ने भी मदद का हाथ आगे नहीं बढ़ाया और आरोपी मौके से बेखोफ निकल गए। यह भी पढ़ें- रोहतक में पुलिस स्टेशन के सामने ही कांग्रेस MLA के दफ्तर पर बरसीं...