नई दिल्ली, मार्च 2 -- बॉलीवुड के चहेते सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेकर पूरी फिल्म इंडस्ट्री और अपने करोड़ों फैंस को चौंका दिया था। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के एक छोटे से कस्बे जियागंज से निकलकर दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सिंगर बनने तक का उनका सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप स्पॉटिफाई पर अरिजीत के 17.46 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हाल ही में उनके पिता सुरिंदर सिंह ने एक इंटरव्यू में अरिजीत के बचपन और उनके निकनेम 'शोमू' से जुड़े कई राज खोले हैं।यूं हुई थी अरिजीत के सफर की शुरुआत अरिजीत के पिता सुरिंदर सिंह ने 'द टेलीग्राफ इंडिया' के साथ बातचीत में बताया कि उनका पुश्तैनी घर कभी लाहौर (पाकिस्तान) के पास हुआ करता था। विभाजन के बाद उनका परिवार सब कुछ छोड़कर पश्चिम बंगाल के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.