"मेरा गांव, मेरा विद्यालय" कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
शाहजहांपुर, अप्रैल 7 -- सिंधौली। सिंधौली क्षेत्र के पीएम श्री संविलियन विद्यालय कटिया बुजुर्ग में सोमवार को "मेरा गाँव, मेरा विद्यालय" और "स्कूल चलो अभियान" के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। अतिथियों ने फीता काटकर शुभारंभ किया और सरस्वती पूजन किया। कार्यक्रम में एआरपी टीम, राजकुमार, जुबैर आलम, ग्राम प्रधान समेत विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। प्रधानाचार्य कमरुद्दीन के नेतृत्व में शिक्षकों ने आयोजन को संचालित किया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के तहत विज्ञान मॉडल, मीना मंच व कला स्टॉल प्रदर्शित किए। मॉडलों और गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और सीखने की क्षमता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के जरिए नामांकन बढ़ाने और शिक्षा के प्रति जागरूकता पर जोर दिया गया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों व सहय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.