नई दिल्ली, मई 22 -- दिग्गज कार निर्माता कंपनी 'जीप' (Jeep) आम खरीदारों के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए एक बहुत बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। जीप की पेरेंट कंपनी 'स्टेलेंटिस ग्रुप' ने ऐलान किया है कि वह भारत में अपनी गाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा लोकल पार्ट्स के साथ बनाएगी। इस दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए स्टेलेंटिस और टाटा मोटर्स का जॉइंट वेंचर (JV) मिलकर एक नई नेक्स्ट-जनरेशन एसयूवी लॉन्च करने जा रहा है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि जीप की यह नई चमचमाती एसयूवी टाटा मोटर्स के प्लेटफॉर्म पर तैयार की जाएगी। भारत में बनने वाली इस ग्लोबल एसयूवी को यहां के मार्केट में बेचने के साथ-साथ दुनिया के 50 देशों में एक्सपोर्ट भी किया जाएगा। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।20 सालों से है मजबूत पार्टनरशिप टाटा मोटर्स और स्टेलेंटिस ग्रुप के बीच पि...