रांची, जून 29 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के मृदा विज्ञान विभाग की ओर से 'मृदा परीक्षण की विधियां और उर्वरक अनुशंसा के लिए मृदा परीक्षण परिणामों की व्याख्या', विषय पर 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन सोमवार को हुआ। 10-29 जून तक आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को मृदा नमूना संग्रहण, मृदा परीक्षण, मृदा परीक्षण परिणामों की व्याख्या और सतत फसल उत्पादन के लिए वैज्ञानिक उर्वरक अनुशंसा का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ बीके अग्रवाल ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्देश्यों को बताया। प्रशिक्षणार्थी छात्र-प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा क...