नई दिल्ली, फरवरी 22 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू एक अपनी दमदार एक्टिंग के चलते फैंस के दिलों पर राज करती हैं। अपने करियर में तापसी ने कई हिट फिल्में दी हैं। यही नहीं, तापसी ने पर्दे पर कई तरह के किरदारों को जिया है। इन दिनों तापसी अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'अस्सी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। ये फिल्म 20 फरवरी को रिलीज हुई है। इस कोर्ट ड्रमा मूवी में तापसी की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। इन दिनों तापसी 'अस्सी' के प्रमोशन में जुटी हैं। ऐसे में अब तापसी ने अपने हालिया इंटरव्यू को लेकर चर्चा में बनी हैं। इस इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी गुपचुप तरीके से की गई शादी के फैसले को लेकर खुलकर बात की।'जीजाजी' में क्या देखा? तापसी पन्नू ने डेनमार्क के पूर्व बैडमिंटन प्लेयर मैथियास बो से गुपचुप शादी कर सभी को हैरान कर दिया। तापसी की शादी की...