नई दिल्ली, मार्च 3 -- ईरान में जन्मीं बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने भारत छोड़ने का ऐलान कर दिया है। मंदाना ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें लगता है कि भारत ने उन्हें धोखा दिया है। मंदाना करीमी ने कहा कि वह उस पल का इंतजार कर रही हैं जब वह हमेशा के लिए वापस ईरान लौट जाएंगी। एक्ट्रेस का यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की अमेरिका और इजरायल के हमले में जान चली गई। खामेनेई की मौत के बाद मिडिल ईस्ट में जंग जैसे हालात बने हुए हैं।'नया शासन आते ही वापस चली जाऊंगी' मंदाना करीमी ने इंस्टैंट बॉलीवुड के साथ बातचीत में कहा कि उनके बैग पैक हो चुके हैं और वह भारत छोड़ने की तैयारी में हैं। मंदाना ने कहा, 'ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई की जगह किसी और को लाने का फैसला किया है, जिससे मैसेज साफ है कि अब इस सत्ता को...