पणजी, मार्च 17 -- आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी ने अग्निपरीक्षा पार कर ली है। कहा कि यह आसान नहीं था, क्योंकि हर कदम पर मुश्किलें थीं। आप नेता ने यह भी दावा किया कि शराब घोटाले के ये सभी आरोप भाजपा के शीर्ष नेताओं ने दिल्ली पर सत्ता हासिल करने के लिए गढ़े थे। उन्होंने कहा कि आम जनता के आशीर्वाद से अंततः सत्य की जीत हुई है। अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी ने आबकारी नीति मामले में कोर्ट द्वारा उन्हें और 22 अन्य लोगों को बरी किए जाने के साथ ही अग्निपरीक्षा सफलतापूर्वक पार कर ली है। 27 फरवरी को एक निचली अदालत ने आबकारी नीति मामले में केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और 21 अन्य लोगों को बरी कर दिया था। साथ ही सीबीआई को फटकार लगाते हुए कहा कि उसका मामला न्यायिक जांच में पूरी तरह से ...