बेंगलुरु, अगस्त 26 -- अर्शदीप सिंह तीनों प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं। वह अब तक 18 वनडे और 91 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं, लेकिन टेस्ट डेब्यू का इंतजार अभी भी जारी है। व्यस्त सीमित ओवरों के कार्यक्रम के कारण उन्हें अपने 22वें और 23वें प्रथम श्रेणी मैच के बीच पूरे एक साल का इंतजार करना पड़ा। अर्शदीप दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में यह परखने उतरे थे कि क्या वह चार दिवसीय क्रिकेट की मांगों के साथ तालमेल बिठा सकते हैं। उन्होंने मैच में चार विकेट लेकर वेस्ट जोन पर नॉर्थ जोन की 52 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई। यह मैच बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में खेला गया।'मुझे बहुत कम ऐसा चांस मिलता है' मैच के बाद अर्शदीप ने कहा, "मुझे बहुत कम मौकों पर लाल गेंद की क्रिकेट खेलने का चांस मिलता है। मैं अपन...