नई दिल्ली, जुलाई 9 -- राजा रघुवंशी की हत्या की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने खुद को बेकसूर बताते हुए देश की सबसे बड़ी अदालत में अपना पक्ष रखा है। सोनम ने सुप्रीम कोर्ट में जवाबी हलफनामा दायर करते हुए दावा किया है कि उस पर झूठे आरोप लगाकर फंसाया गया है। सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को इस मामले की सुनवाई होने जा रही है। सोनम रघुवंशी पर आरोप है कि वह अपने पति राजा रघवुंशी को हनीमून के बहाने मेघायल के शिलॉन्ग में ले गई और वहां प्रेमी के दोस्तों के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया था। करीब एक साल तक जेल में रहने के बाद सोनम को निचली अदालत ने जमानत दी थी और मेघायल हाई कोर्ट ने राहत को बरकरार रखा। इसके बाद मेघायल सरकार ने जमानत को रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। क्या बो पिछली सुनवाई पर सर्वोच्च अदालत ने हाई कोर्ट के फैसले पर कुछ सव...