नई दिल्ली, जून 14 -- फिल्म 'काला हिरण' एक बार फिर से चर्चा में है। फिल्म में अहम किरदार निभा रहे एक्टर गोविंद नामदेव ने आरोप लगाया है कि मेकर्स ने उन्हें इस फिल्म को लेकर अंधेरे में रखा। गोविंद नामदेव ने कहा कि जो कहानी उन्हें सुनाई गई और जिसे फिल्माया गया वो पूरी तरह अलग है। गोविंद नामदेव ने यह आरोप उस वक्त लगाया है जब सलमान खान खुद इस मूवी को लेकर लीगल अखाड़े में उतर आए हैं। मालूम हो कि 'काला हिरण' मूवी में दिखाई गई चीजें काफी हद तक सलमान खान की जिंदगी में हुई घटनाओं से मेल खाती हैं।क्यों विवादों में है 'काला हिरण' मूवी? फिल्म के लीड किरदार अयान खान का हुलिया और उनका लुक भी काफी हद तक सलमान खान जैसा ही रखा गया है। पिछले दिनों फिल्म का टीजर वीडियो जारी किया गया था, जिसमें फिल्म के लीड हीरो का बोलने और बात करने का अंदाज भी काफी हद तक सलमा...