नई दिल्ली, जून 12 -- Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सत्ता में आने के बाद से लगातरा ऐक्शन में नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने गुंडों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी ने भी कानून-व्यवस्था का उल्लंघन किया या करने की कोशिश की, तो उनसे बुरा मुख्यमंत्री कोई नहीं होगा। दरअसल, बंगाल में सत्ता में आने के बाद से कानून-व्यवस्था को लेकर काफी सवाल उठे हैं। टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के ऊपर हुए हमले के बाद राष्ट्रीय स्तर से शुभेंदु सरकार के ऊपर हमला बोला गया था। शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी बंगाल यात्रा की रूपरेखा भी बताई। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 20 जून को बंगाल की यात्रा पर आ रहे हैं। वह यहां पर तारकेश्वर का दौरा करेंगे ...