नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- भाजपा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव (डूसू चुनाव) में एबीवीपी को मिली बड़ी जीत की सराहना करते हुए इसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मुंह पर 'करारा तमाचा' बताया है। भाजपा ने कहा कि डूसू चुनाव के नतीजों ने उनकी 'झूठ की राजनीति' को पूरी तरह खारिज कर दिया है। डूसू चुनाव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध एबीवीपी ने केंद्रीय पैनल के 4 में से 3 पदों- अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव - पर जीत दर्ज की है, जबकि एनएसयूआई का टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे दीपांशु शौकीन ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) केंद्रीय पैनल के चार पदों में से किसी पर भी जीत हासिल नहीं कर सका। यह भी पढ़ें- काउंटिंग रुकी, ABVP जीत गई; डूसू च...