अल्मोड़ा, फरवरी 23 -- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मुंशी हरी प्रसाद टम्टा को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया। उन्हें श्रद्धांजलि देकर उनके आदर्शों को आत्मसात करने और समाज में समानता व सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में चौघानपाटा स्थित मुंशी हरी प्रसाद टम्टा मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। विचार गोष्ठी में विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि स्वर्गीय मुंशी हरि प्रसाद टम्टा ने अपने जीवन में समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि स्व. टम्टा की पुण्यतिथि को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाना ही उनके संघर्षों को सच्ची श्रद्धांजलि है। यहां पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पीताम्बर पाण्डेय, पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.