'मुंबई में ऐसा पहले कभी नहीं देखा...' वर्सोवा बीच पर सोने को मजबूर सैकड़ों लोग; छिड़ी गई बहस
मुंबई, जून 18 -- मायानगरी मुंबई में इन दिनों भीषण गर्मी, उमस और बिजली कटौती ने आम जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए हैं जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इन तस्वीरों में दर्जनों लोग रात के अंधेरे में मुंबई के वर्सोवा बीच की रेत पर चादर बिछाकर सोते हुए नजर आ रहे हैं। यह दृश्य सिर्फ एक तस्वीर नहीं है, बल्कि मुंबई शहर में रहने वाले गरीब तबके और झुग्गी-झोपड़ियों के निवासियों की उस मजबूरी को बयां करता है जो आसमान से बरसती आग और बिना बिजली की रातों में घुटने को मजबूर हैं।मुख्य समस्या और कारण क्या हैं? ये कोई अतिक्रमणकारी या बेघर लोग नहीं हैं, बल्कि वर्सोवा बीच से महज कुछ ही मीटर की दूरी पर स्थित बस्तियों और झुग्गियों में रहने वाले नागरिक हैं। मुंबई में इस साल पड़ रही अप्रत्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.