वाराणसी, मार्च 14 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। राजधानी एक्सप्रेस से गुरुवार देर रात 3.55 करोड़ के सोने के 19 बिस्किट के साथ पकड़े गए दोनों आरोपियों को मुंबई के किसी श्यामबाबू ने सोना मंगाया था। सकुशल सोना पहुंचने पर दोनों को 25-25 हजार रुपये मिलते। हालांकि इसी बीच कैंट रेलवे स्टेशन पर दोनों को दबोच लिया गया। खास यह कि इनकी गिरफ्तारी के बाद से श्यामबाबू ने भी अपना मोबाइल बंद कर दिया है।महाराष्ट्र निवासी बालासो जाघव और तेजस बालासाहेब पवार ने सोना के बिस्किट को पैंट के कमर की सिलाई में इतनी बारीकी से छिपाए थे कि पूरे रास्ते कोई भांप नहीं पाया। जीआरपी की पूछताछ में दोनों ने बताया कि सोना लाने की सभी बात फोन पर हुई। इसके बाद कूच विहार में एक स्थान पर इंतजार करने को कहा। इसी दौरान हेलमेट लगाए एक व्यक्ति बाइक से आया। उसने दोनों को सोना दिया। फि...