'मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को कह दिया है- अब तुम्हारी जरूरत नहीं है, तुम जा सकते हो'
नई दिल्ली, मई 14 -- पूर्व भारतीय कप्तान और चयनकर्ता क्रिस श्रीकांत ने दावा किया है कि आईपीएल 2026 के बाद मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या से कप्तानी ही नहीं छीनेगी बल्कि उन्हें टीम से भी निकाल देगी। अब देखना होगा कि एमआई उन्हें ट्रेड करती है या फिर रिलीज कर ऑक्शन में उतराती है। बता दें, हार्दिक पांड्या ने आईपीएल डेब्यू मुंबई इंडियंस की ओर से ही किया था। इसके बाद 2022 में वह गुजरात टाइटंस की टीम में शामिल हुए, जहां उनकी कप्तानी में जीटी ने पहले ही सीजन खिताब उठाया। वहीं 2023 में हार्दिक पांड्या की टीम फाइनल तक पहुंची, जहां चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने 2024 में उन्हें अपनी टीम में शामिल किया और रोहित शर्मा को हटाकर कप्तान बनाया। यह भी पढ़ें- धर्मशाला में आज होगी PBKS की MI से भिड़ंत, कौन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.