नैनीताल, मार्च 14 -- उत्तराखंड कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के दो सीनियर अफसरों नीरू गर्ग और अरुण मोहन जोशी ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में अपने वर्तमान रैंक से निचले रैंक पर डेपुटेशन को चुनौती देते हुए उत्तराखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। दोनों ही अधिकारी वर्तमान में उत्तराखंड पुलिस में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर कार्यरत हैं। चीफ जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता और जस्टिस सुभाष उपाध्याय की डिवीजन बेंच ने याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से इस मामले में जवाब तलब किया है। याचिका के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक आदेश के तहत 2005 बैच की आईपीएस अफसर नीरू गर्ग को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) के रूप में तैनात किया गया है, जबकि 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुण मोहन जोशी को सीमा सुरक्षा बल (ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.