नई दिल्ली, मार्च 20 -- ईरान ने युद्ध में एक और बड़ा नुकसान झेला है, जहां इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल अली मोहम्मद नैनी को मार गिराया गया है। ईरानी राज्य मीडिया और IRGC के आधिकारिक बयान के अनुसार, नैनी अमेरिकी-ज़ायोनी की ओर आतंकी हमले में शहीद हो गए। यह घटना 20 मार्च को सामने आई, जब युद्ध का तनाव गल्फ क्षेत्र में चरम पर पहुंच चुका है। नैनी 2024 से IRGC के प्रवक्ता के पद पर थे और वे संगठन के प्रमुख चेहरों में से एक थे, जो अक्सर अमेरिका और इजरायल के खिलाफ कड़े बयान देते थे। यह हमला ऐसे समय में हुआ जब ब्रिगेडियर जनरल अली मोहम्मद नैनी ने कुछ घंटे पहले ही अमेरिका और इजरायल को चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि ईरान की मिसाइल उद्योग पूरी तरह मजबूत है और युद्ध की स्थिति में भी प्रोडक्शन जारी रहेगा। अब IRGC ...