अमरोहा, मार्च 20 -- अमरोहा। चैत्र नवरात्र के पहले दिन गुरुवार से 'मिशन शक्ति' फेज-6 का शुभारंभ किया गया। महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए महिला पुलिसकिर्मयों ने स्कूटी रैली निकाली। डीएम निधि गुप्ता एवं एसपी अमित कुमार आनंद ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली टीपी नगर से शुरू होकर कोट चौराहा, सीएचसी रोड, मकबूल पेट्रोल पंप, गांधी मूर्ति आदि स्थानों से होते हुए टीपी नगर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में जिले के सभी थानों की मिशन शक्ति केंद्र टीमों ने प्रतिभाग किया। जिनमें संबंधित प्रभारी, महिला उपनिरीक्षक एवं महिला आरक्षियों की सक्रिय सहभागिता रही। रैली के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही, उन्हें किसी भी प्रक...