मुजफ्फरपुर, जून 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आमगोला रोड स्थित सुख-शांति भवन में रविवार को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर गोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्षता डॉ. बीएल सिंघानिया ने की। मौक पर आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. ललन तिवारी ने कहा कि प्राकृतिक रूप से मौजूद ताजा खाद्य पदार्थ, फल व सब्जी का सेवन जितना करेंगे, उतने स्वस्थ्य रहेंगे।डॉ. जगदीश शर्मा ने कहा कि पेस्टिसाइड्स व केमिकल फर्टिलाइजर की जगह स्वर्ण खाद, गोबर खाद व पौधे की पत्तियों की खाद का उपयोग करें। डॉ बीएल सिंघानिया ने कहा कि बाजार में खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थ का सेवन नहीं करें। सदर अस्पताल के गैर संचारी रोग अधिकारी डॉ. नवीन कुमार ने पौष्टिक भोजन अपनाने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- 'स्वास्थ्यवर्धक खानपान के साथ नियमित शारीरिक गतिविधि भी जरूरी' उन्होने स्वच्छता पर ध्यान केन्द...