प्रयागराज, मार्च 2 -- बीबीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में 'मिलन 2के26' (एल्युमिनाई मीट) का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन विकास पटेल रहे। 2006 से 2021 तक के सैकड़ों पूर्व छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुए और अपने छात्र जीवन की मधुर स्मृतियों को ताजा करते हुए शिक्षकों व साथियों से पुनः संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर प्रशासन, तकनीकी, उद्योग और शिक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया। गीत, संगीत और रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...