'मिट्टी में सूक्ष्मजीवों की सक्रियता से बढ़ाएं उत्पादन'
अल्मोड़ा, जून 25 -- अल्मोड़ा। भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने भिकियासैण और ताड़ीखेत ब्लॉक के गांवों में गुरुवार को गोष्ठी की। किसानों को जैव ऊर्वरकों व जैव कीटनाशकों से मिट्टी में सूक्ष्मजीवों की सक्रियता बढ़ाकर उत्पादन बढ़ाने का सुझाव दिया। निदेशक डॉ. लक्ष्मी कांत के निर्देशन में 'खे़त बचाओ अभियान' के तहत ताड़ीखेत ब्लॉक के नौगांव में वैज्ञानिकों ने किसानों के साथ बैठक कर वैज्ञानिक व टिकाऊ कृषि पद्धतियों पर चर्चा की। सूरी गांव में मृदा स्वास्थ्य और संतुलित पोषण प्रबंधन व गड़स्यारी में अंधाधुंध रासायनिक उर्वरक व कीटनाशक के प्रयोग से हो रही मृदा‑स्वास्थ्य की जानकारी दी। जाख गांव में मृदा परीक्षण आधारित पोषक तत्व व संतुलित उर्वरकों का उपयोग बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.