अल्मोड़ा, फरवरी 3 -- चौखुटिया। प्रयासों और व्यवस्थाओं के बाद भी मासी में एसबीआई शाखा नहीं खुल पाई है। इससे स्थानीय लोगों, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने बैठक कर बैंक शाखा खोलने की मांग की। अन्यथा आंदोलन के लिए चेताया। मासी क्षेत्र में एसबीआई की नई शाखा खोलने के लिए लोग लंबे समय से प्रयास में जुटे हुए हैं। लोगों का कहना है कि आवश्यक औपचारिक प्रक्रियाएं, स्थान चयन और तैयारियां पूरी करने के बाद भी बैंक शाखा खोलने में लेटलतीफी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.