नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- Multibagger Stocks: आज बुधवार को अवि पॉलिमर्स (AVI Polymers) के शेयरों की कीमतों में 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस सस्ते स्टॉक की कीमतों में तेजी के पीछे की वजह प्रमोटर्स से जुड़ी एक खबर है। कंपनी ने घोषणा की है कि प्रमोटर्स ओपन मार्केट्स के जरिए 5 प्रतिशत हिस्सेदारी बढ़ाने जा रहे हैं। बता दें, अपर सर्किट लगने के बाद कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में 19.02 रुपये के स्तर पर चला गया है। यह भी पढ़ें- 1 मई से महंगा हो जाएगा सिगरेट! इन कंपनियों के शेयरों में 8.5% तक की तेजी'मालिक' क्यों बढ़ा रहे हैं हिस्सेदारी? (AVI Polymers news) एक्सचेंज को दी जानकारी के अनुसार कंपनी के प्रमोटर्स मजबूत वित्तीय नतीजों के बाद हिस्सेदारी बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। AVI Polymers के रेवन्यू में 4854 गुना का इजाफा हुआ है। इस बढ़ोतरी के ...