अल्मोड़ा, फरवरी 25 -- अल्मोड़ा। परेशानी का सबब बनी क्वारब की पहाड़ी का केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से समस्या के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा वैकल्पिक मार्ग की कार्यप्रगति भी देखी। दावा किया कि मार्च के अंतिम सप्ताह तक वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही सुचारू कर ली जाएगी। इन दिनों क्वारब की पहाड़ी से आवाजाही करने वालों के लिए खतरा पैदा हो गया है। बीते दिनों बोल्डर गिरने से एक स्कूटी सवार चोटिल हो गया था। इसके बाद से सरकार और केंद्रीय राज्य मंत्री जनता के निशाने पर हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री टम्टा ने एनएच और लोनिवि अधिकारियों के साथ क्वारब पहुंचे। पहाड़ी से गिर रहे बोल्डरों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पुराने मोटर मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के कारण विभागीय स्तर पर तकनीकी चुनौत...