कौशाम्बी, दिसम्बर 13 -- भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद। भरवारी स्थित भवंस मेहता विद्याश्रम शनिवार को ऐतिहासिक और भावनात्मक क्षण का साक्षी बना। विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य सुधाकर सिंह ने अपने जीवन के 32 वर्षों की निष्ठावान, समर्पित एवं प्रेरणादायी सेवा पूर्ण कर औपचारिक रूप से सेवानिवृत्ति हुए। इस अवसर पर विद्यालय परिसर भावनाओं, सम्मान और कृतज्ञता से भर उठा। सेवानिवृत्ति समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक संदीप सक्सेना ने की। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक स्वर में सुधाकर सिंह के कार्यकाल को विद्यालय की मजबूत शैक्षिक नींव का आधार बताया। निदेशक संदीप सक्सेना ने सुधाकर सिंह को भेंट स्वरूप शाल ओढ़ाकर एवं प्रधानाचार्य, स्कूल कॉर्डिनेटर तथा समस्त शिक्षकों द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। समस्त शिक्षकों ने कहा कि उन्होंने न केवल एक कुशल प्रशास...