मुरादाबाद, मार्च 31 -- तहसील के गांव बहोरनपुर नरौली स्थित प्रेम शांति इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य विजय पाल सिंह राघव ने अहिंसा परमो धर्म के पुजारी महावीर स्वामी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को उनके पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। बताया कि महावीर स्वामी सामाजिक क्रांति के शिखर पुरुष थे। जिन्होंने मुख्य पांच सिद्धांत अपनाने की सलाह दी। सोमवार को बोलते हुए प्रधानाचार्य विजय पाल सिंह राघव ने कहा कि जैन परंपरा के 24वे एवं अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म कुंडलपुर मे राजा सिद्धार्थ एवं माता त्रिशला की एकमात्र संतान के रूप में चैत्र शुक्ल त्रयोदशी को हुआ था। भगवान महावीर स्वामी सामाजिक क्रांति के शिखर पुरुष थे। उन्होंने एक उन्नत और स्वस्थ समाज के लिए नए मूल्य मानक गढे। उन्होंने प्रगतिशील विचारों को सही दिशा ही नहीं दी बल्कि उन में आए...