-मातृ दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि माँ के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर :
पूर्णिया, मई 9 -- पूर्णिया। किडज़ी जॉनी किड्स एवं माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल विद्यालय परिसर में शनिवार को बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मातृ दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत संबोधन के साथ किया गया। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी माताओं के सम्मान में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, गीत, कविताएँ एवं विशेष प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी माताओं का मन मोह लिया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से मातृत्व के प्रेम, त्याग और स्नेह को बहुत सुंदर ढंग से व्यक्त किया। माताओं के लिए विशेष रूप से विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। ड्रॉइंग प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर तथा अन्य कई मनोरंजक गतिविधियों में सभी माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.