मेरठ, मई 26 -- प्रांतीय नौचंदी मेला पटेल मंडप में सोमवार शाम देशभक्ति, त्याग और मातृत्व की भावनाओं से ओतप्रोत वातावरण देखने को मिला। मुंशी प्रेमचंद की कालजयी कहानी 'मां' का सशक्त नाट्य रूपांतरण प्रस्तुत किया। जिस देख दर्शकों की आंखें नम हो गईं। रंगकर्मी सीमा मोदी और नवनीत मिश्रा ने अपने अभिनय से समां बाध दिया। देशप्रेम के आगे बौना साबित हुआ पुत्र मोह नाटक में नारी सशक्तीकरण और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रस्तुत किया। मंचन में दिखाया कि किस प्रकार एक भारतीय मां अपने स्वतंत्रता सेनानी पति को दिए वचन और देशहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने पुत्र मोह का भी त्याग कर देती है। यह भी पढ़ें- विद्या मंदिर में आनंद मठ का हुआ भव्य मंचन मुख्य किरदार 'सावित्री' के बलिदान ने दर्शकों को भावुक कर दिया। मुख्य भूमिका 'सावित्री' का अभिनय वरिष्ठ रंगकर्मी सीमा मोदी...