नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- सिंगर और एक्टर पीयूष मिश्रा बॉलीवुड के एक शानदार कलाकार है। उनके काम को ज्यादातर लोग पसंद करते हैं। पर पीयूष मिश्रा के जीवन की जब भी बात होती है तब शराब की बात जरूर होती है। उन्होंने कई मौकों पर ये माना है कि उन्हें शराब की लत थी। हालांकि, अब उन्होंने शराब की क्रेविंग्स को कंट्रोल करना सीख लिया है। अब एक बार फिर पीयूष मिश्रा ने अपनी शराब की लत को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कैसे इस लत की वजह से अपनी मां को भला-बुरा कहा और कैसे लड़कियों को गंदे फोन कॉल किए।शराब नहीं पीने वालों को नीरस समझते थे पीयूष मिश्रा शुभांकर मिश्रा के साथ पॉडकास्ट में पीयूष मिश्रा ने शराब की लत के बारे में बात की है। शुभांकर ने उनसे कहा कि आजकल लोगों को लगता है कि शराब पीना कूल है। उन्होंने कहा कि वो अपने आसपास भी देखते हैं कि जो लोग शराब नह...