छत्रपति संभाजीनगर, अगस्त 22 -- महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद ने एक परिवार की जान ले ली। शुक्रवार दोपहर तिसगांव इलाके की खावड्या पहाड़ी से 19 वर्षीय युवक गिर गया। उसे बचाने की कोशिश में उसके पिता भी नीचे गिर गए। पति और बेटे को गिरता देख मां ने भी पहाड़ी से छलांग लगा दी। तीनों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने तीनों के शव बरामद कर आगे की औपचारिकताओं के लिए भेज दिए हैं।माता-पिता से विवाद के बाद पहाड़ी पर पहुंचा था युवक जानकारी के मुताबिक, 19 वर्षीय युवक की अपने माता-पिता से बहस हुई थी। इसके बाद वह सुबह करीब 10 बजे खावड्या पहाड़ी पर चला गया। उसके माता-पिता भी उसके पीछे वहां पहुंचे और उसे वापस लौटने के लिए समझाने लगे। इस बीच पुलिस, दमकलकर्मी, ग्रामीण और गांव के सरपंच भी मौके पर पहु...